बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 31 मार्च 2022

बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

women-gang-rape-in-hariyana
जींद (हरियाणा), 30 मार्च, जींद की उचाना मंडी में युवती का अपहरण कर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता के मामा की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उचाना मंडी के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की कि उसकी साढे 17 वर्षीय भांजी पिछले पांच साल से उसके पास रह रही है तथा बीती रात उसके पडोसी अंकित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और उसे अपनी फैक्ट्री में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता के अनुसार अल सुबह किसी तरह उसकी भांजी आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और घर पहुंच कर परिजनों को घटना के बारे में बताया। उचाना थाना पुलिस ने युवती के मामा की शिकायत पर अंकित को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसकी भांजी के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: