पश्चिम बंगाल में 13 अवैध रोहिंग्या पकड़े गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

पश्चिम बंगाल में 13 अवैध रोहिंग्या पकड़े गए

13-rohingya-arres-in-bangal
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 23 अप्रैल, उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से 13 कथित रोहिंग्या प्रवासियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में छह बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोग शुक्रवार शाम दो समूहों में दिल्ली और जम्मू से असम की ट्रेन पकड़ने के लिए बंगाल आए थे, तभी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की नजर उन पर पड़ी। अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के बाद इन लोगों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘पकड़े गए लोग अमस और त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश में बने रोहिंग्या शिविर जाने की फिराक में थे।’’

कोई टिप्पणी नहीं: