अखिलेश ने ईंधन की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 9 अप्रैल 2022

अखिलेश ने ईंधन की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई

akhilesh-concern-for-fuel-price
लखनऊ, नौ अप्रैल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ईंधन की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'ईंधन के बेतहाशा बढ़ते दामों पर जब न कोई सरकारी नियंत्रण, न शासन, न प्रशासन, न प्रबंधन, न ही नियमन है और अगर सब कुछ बाजार के हवाले ही है तो फिर पेट्रोल, डीजल, गैस का मंत्रालय किस लिए? इस मंत्रालय को तत्काल भंग कर देना चाहिए!' अखिलेश ने कहा कि भाजपाई-महंगाई जनता को ईंधन से निरंतर निर्धन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: