मुजफ्फरनगर में खेत में महिला का जला हुआ शव मिला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 9 अप्रैल 2022

मुजफ्फरनगर में खेत में महिला का जला हुआ शव मिला

women-burn-body-found-in-muzzaffarnagar
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) नौ अप्रैल, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चापर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में खेत से कलावती नाम की 60 वर्षीय महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे नरेश पाल द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, शुक्रवार शाम उसकी मां खेतों में गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। शिकायत के मुताबिक, बाद में महिला का जला हुआ शव खेत में पाया गया। थाना अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि कलावती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: