पुणे में 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 9 अप्रैल 2022

पुणे में 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म

minor-rape-in-pune
पुणे, नौ अप्रैल, महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक व्यक्ति ने 12 साल की लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को पुणे रेलवे स्टेशन और मालधक्का चौक के बीच एक सार्वजनिक शौचालय में हुई। पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब लड़की के एक परिचित ने आरोपी को उस सार्वजनिक शौचालय में घुसते देखा जिसे पीड़िता इस्तेमाल कर रही थी। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिचित के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिवार ने पुलिस में भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कराया है।’’ उन्होंने बताया कि अधेड़ उम्र का फरार आरोपी बेघर है तथा वह इसी इलाके में रहता है। लड़की का परिवार उसे जानता है।

कोई टिप्पणी नहीं: