मधुबनी : सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक तरीके से उपस्थिति दर्ज करने होंगे। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

मधुबनी : सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक तरीके से उपस्थिति दर्ज करने होंगे।

biomaric-aendence-madhubani
मधुबनी, जिला पदाधिकारी, मधुबनी मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में ऑनलाइन आयोजित बैठक में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से शामिल हुए। बताते चलें कि इस बैठक के दौरान समूचे राज्य में सचिवालय, बिहार सरकार से लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में बायोमेट्रिक तरीके से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था को 01 जून 2022 से लागू करने का निर्णय लिया गया है।  जिलाधिकारी ने बताया कि बेहतर लोक सेवा के नजरिए से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस व्यवस्था को सभी स्तर पर कार्यप्रणाली के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिकोण से इसे आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आने वाले दिनों में क्रमशः इस व्यवस्था को सभी सरकारी कार्यालयों में लागू करने की योजना है।

कोई टिप्पणी नहीं: