विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2022

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर

blood-donaion-camp-ayodhya
अयोध्या. आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है.इस अवसर पर सामाजिक संगठन ग्राम सेवा समिति असकरनपुर द्वारा जिला चिकित्सालय अयोध्या में रक्तदान शिविर का आयोजित किया.सामाजिक संगठन के सदस्य उदय तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत असकरनपुर के युवाओं द्वारा मानवता को जीवंत रखने एवं निस्वार्थ भावना को प्रोत्साहित करने के लिए रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया. संगठन द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को एक पत्र भेजकर रक्तदान शिविर आयोजित करने के सम्बंध में जानकारी दी . जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में बृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे संगठन के दर्जनों लोगों द्वारा  ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान करने के लिए नामांकन कराया गया,जिसमें से छह लोगों ने रक्तदान किया और कई लोगों के हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से रक्तदान नहीं हो सका. रक्तकोष की परामर्शदाता ममता खत्री द्वारा रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग किया गया.रक्तदान करने वालों में अजय तिवारी,अखिलेश तिवारी, शुभम तिवारी,मनोज यादव,गौतम तिवारी,संदीप कुमार शामिल रहे.इसके अलावा रोजगार सेवक अजीत यादव,सहायक प्रोफेसर विनाश शुक्ल,पत्रकार के के शुक्ल,प्रदीप पांडेय, रवीन्द्र तिवारी,सुदामा तिवारी,अंतिमा तिवारी आदि मौजूद रहे.

कोई टिप्पणी नहीं: