बिहार : बदलेगी आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली प्रक्रिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 9 मई 2022

बिहार : बदलेगी आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली प्रक्रिया

anganwadi-appoinmen
पटना : बिहार के आगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में लगातार मिल रही गड़बड़ी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। इसके बाद अब यह तय माना जा रहा है आगामी कुछ समय में राज्य के अंदर आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में धांधली के कई मामले आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल मुख्य सचिव को बुलाया। साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया। जिसके बाद यह तय हुआ कि अगली कैबिनेट में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली से जुड़ी नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव पेश कर दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग में जारी इस गड़बड़ी को लेकर नीतीश कुमार ने काफी नाराजगी जताई है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि यह पूरा सिस्टम ही खराब है। बहाली की प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव को तत्काल इस पर अमल करने के लिए कहा। इसके बाद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि अगले कैबिनेट में इससे जुड़ा प्रस्ताव पेश कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह तय हो गया कि राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली की प्रक्रिया बदल जाएगी। गौरतलब हो कि,आंगनबाड़ी सेविकाएं वेतन नहीं मिलने समेत अन्य समस्याओं को लेकर पहले भी जनता दरबार में गुहार लगा चुकी हैं। इसके बाद अब मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में भी आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में धांधली के कई मामले आए।

कोई टिप्पणी नहीं: