भाजपा की नीतियों से कश्मीर में चरम पर है आतंकवाद: राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 मई 2022

भाजपा की नीतियों से कश्मीर में चरम पर है आतंकवाद: राहुल गांधी

bjp-responsible-for-kashmir-erorisam-rahul-gandhi
नयी दिल्ली, 14 मई, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित की हत्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेकर शांति बहाली की कोशिश करनी चाहिए। श्री गांधी ने ट्वीट किया "प्रधानमंत्री के लिए एक फिल्म पर बोलना, कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बोलने से ज़्यादा अहम है।" उन्होंने घाटी मैप फिर पनप रही आतंकवादी घटनाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा "भाजपा की नीतियों की वजह से आज कश्मीर में आतंकवाद चरम पर है।प्रधानमंत्री जी, सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लीजिए और शांति लाने की कोशिश कीजिए।"

कोई टिप्पणी नहीं: