तीन और शिवसेना विधायक गुवाहाटी में शिंदे खेमे में शामिल हुए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जून 2022

तीन और शिवसेना विधायक गुवाहाटी में शिंदे खेमे में शामिल हुए

three-more-shiv-sena-mlas-join-shinde-camp
गुवाहाटी/मुंबई 23 जून, महाराष्ट्र में गहराये राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के तीन और विधायक गुरुवार को गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गये। शिंदे खेमे का दावा है कि अभी उन्हें 37 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इस खेमे की ओर से 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला एक प्रस्ताव पारित किया गया है कि बागी नेता एकनाथ शिंदे नेता बने रहेंगे और इसे प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा गया है। राजनीतिक संकट के बाद, शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को पार्टी विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया था। हालांकि, विद्रोहियों ने संकल्प के साथ पलटवार किया है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात अपना आधिकारिक आवास 'वर्षा' खाली कर दिया और कहा कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन बागी विधायकों को आना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि उन्हें उन पर भरोसा नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: