मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारे प्रणय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 जुलाई 2022

मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारे प्रणय

prannoy-loses-in-semi-finals-of-malaysia-masters
कुआलालम्पुर, 09 जुलाई, हांग कांग के शीर्ष शटलर एनजी का लोंग एंगस ने शनिवार को भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप विजेता टीम का हिस्सा रहे एचएस प्रणय को हराकर मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश किया। एंगस ने पहला गेम हारने के बाद प्रणय को सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में 17-21, 21-9, 21-7 से मात दी। प्रणय ने पहले गेम में कुछ अप्रत्याशित गलतियों के बावजूद आक्रामक शुरुआत करते हुए 13-10 की बढ़त हासिल कर ली। हांग कांग के खिलाड़ी अपनी रेंज से जूझते नज़र आये, जिसका फायदा उठाते हुए प्रणय ने अपनी बढ़त 16-11 पर पहुंचाई। एंगस ने वापसी करते हुए दो लगातार पॉइंट स्कोर किये, लेकिन प्रणय ने इससे प्रभावित हुए बिना पहला गेम 21-17 पर समाप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: