अग्निवीरों की तरह बैंकों में भी नौकरी देगी सरकार : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 अगस्त 2022

अग्निवीरों की तरह बैंकों में भी नौकरी देगी सरकार : कांग्रेस

jobs-in-banks-like-agniveers-congress
नयी दिल्ली 18 अगस्त, कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण के लिए नित नये तरीके अपना रही हैं और इस क्रम में अब वह राष्ट्रीयकृत बैंकों में अग्निवीरों की तर्ज़ पर कर्मचारियों को रखने की योजना पर काम कर रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि सरकार निजीकरण का नया तरीका निकाल रही है और पिछले दरवाजे से सरकारी क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण करने की तैयारी में जुटी है। इस क्रम में उसने सरकारी क्षेत्र के बैंकों में ठेके पर रोजगार देने की तैयारी शुरू कर दी है। श्री रमेश ने ट्वीट किया, “सेना के बाद मोदी सरकार ने पब्लिक सेक्टर के बैंक में कॉन्ट्रैक्ट पर रोजगार देने की तैयारी शुरू कर दी है। यह पिछले दरवाजे से निजीकरण का नया तरीका है। अग्निवीर बहाना है, पूरे सार्वजनिक क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था लाना है।”

कोई टिप्पणी नहीं: