मधुबनी : अजादी गौरव पद यात्रा काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक : शीतलाम्बर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 अगस्त 2022

मधुबनी : अजादी गौरव पद यात्रा काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक : शीतलाम्बर

madhubani-congress
मधुबनी, जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि  आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ के पावन अवसर पे स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के स्मरण में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो अभियान के तहत अजादी गौरव पद यात्रा काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एवं देश के सभी जिलाओं में न्यनतम पचहत्तर किलोमीटर पदयात्रा करना सुनिश्चित किया गया है जो देश के सभी लोकसभाओं के विधानसभा से गुजरेगी और जगह जगह सभा कर पदयात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रो झा ने कहा है कि मधुबनी जिला के दोनों लोकसभा क्षेत्र के दो दो जगहों से आजादी गौरव यात्रा निकालने का फैसला लिया है मधुबनी लोकसभा के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व सूरज नारायण सिंह द्वार नरपत नगर से एवं बेनीपट्टी के उच्चैठ भगवती स्थान से एवं झंझारपुर लोकसभा के झंझारपुर में अवस्थित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मिथिलापुत्र ,विकास पुरुष स्व ललित नारायण मिश्रा स्मारक स्थल एवं जयनगर अनुमंडल में अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल से शुभारंभ किया जाएगा जो दिनांक 9 अगस्त क्रांति दिवस से लेकर 14 अगस्त तक पदयात्रा चलेगा जो सभी चारों जगहों के पदयात्री जिला के विभिन्न गाँव से गुजरकर लगभग दो सौ पचास किलोमीटर पदयात्रा कर 14 अगस्त को जिला मुख्यालय मधुबनी स्टेशन चौक अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभा मे तब्दील हो जाएगा जहाँ जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा सभी पदयात्रियों का सम्मान समारोह किया जाएगा एवं देश प्रदेश के नेताओं का सम्बोधन होगा प्रो झा ने जिला के सभी कोटि के कांग्रेसजनों एवं आमजनों को आह्वान किया है कि अपने अपने अनुमंडलों के पदयात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल करें।

कोई टिप्पणी नहीं: