नयी दिल्ली, 19 सितम्बर, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश की प्रगति के लिए ढांचागत विकास, विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण पर जोर देते हुए कहा है कि सतत विकास के लिए सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में क्षमता निर्माण जरूरी है। श्री गडकरी ने कहा कि इस संबंध में मंत्रालय बराबर निर्देश जारी करता है और खुद उन्होंने इस साल की शुरुआत में सलाहकारों, ठेकेदारों, इंजीनियरों के साथ ही तकनीकी पेशेवरों की क्षमता निर्माण प्रक्रिया को लेकर चर्चा की थी। राजमार्ग निर्माण में सलाहकारों, ठेकेदारों, इंजीनियरों तथा अन्य कर्मियों ने कार्य गुणवत्ता में सुधार तथा क्षमता निर्माण सुनिश्चित करने के लिए निजी फर्मों के कर्मियों के तकनीकी ज्ञान को नियमित उन्नत करने पर बल दिया लेकिन उन्हें मालूम है कि निजी क्षेत्र में इस परामर्श को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है।
सोमवार, 19 सितंबर 2022
राजमार्ग निर्माण में सरकारी, निजी स्तर पर क्षमता विकास जरुरी : गडकरी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें