टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 सितंबर 2022

टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

former-tata-sons-chairman-cyrus-mistry-dies
मुंबई 04 सितंबर, टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक श्री मिस्त्री (54) मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हुआ। पालघर के पुलिस अधीक्षक बाला साहेब पाटिल ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ जब श्री मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। श्री मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: