पटना 27 अक्टूबर, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि लोक आस्था के महापर्व छठ मे राजधानी पटना के सभी गंगा धाट की सफाई कराई जाए एव खतरनाक गंगा धाट को चिन्हित करते हुये उसे प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही श्रधालुओ के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावे एनडीआर एफ की टीम सभी गंगा धाट पर लगाई जाए। छठ वर्ती एव श्रधालुओ को गंगा धाट पर किसी तरह की कोई कठिनाई न हो इसके लिए सरकार को सभी पहलुओ पर ध्यान देते हुये पुख्ता इंतजाम करना चाहिए । उक्त बाते मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो एव मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। मोर्चा नेताओं ने कहा कि सभी गंगा धाट पर सरकार के स्तर से चिकित्सकों की टीम मुहैया कराई जाए एव दबा की समुचित व्यवस्था की जाए। ज्यादा खतरनाक घाट को पूर्णतः वर्जित कर वहा प्रवेश करने पर रोक लगाई जाए। मोर्चा इस दिशा मे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अभिलंब कदम उठाये जाने की मांग करता है।
गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022
बिहार : महापर्व छठ पर गंगा धाट की सफाई व खतरनाक धाट को प्रतिबंधित करे सरकार - मोर्चा
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें