11 दिसंबर 2022 को होगा, एनयूजे आई उत्तराखंड के नये पदाधिकारियों का ऐलान: ब्रह्मदत्त शर्मा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 नवंबर 2022

11 दिसंबर 2022 को होगा, एनयूजे आई उत्तराखंड के नये पदाधिकारियों का ऐलान: ब्रह्मदत्त शर्मा

  • एनयूजे आई, उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी 

Nuj-uttrakhand-election
देहरादून। नेशनल यूनियन ऑफ़ जनर्लिस्ट (इंडिया), उत्तराखंड का द्विवार्षिक चुनाव 11 दिसंबर को होगा। राजधानी देहरादून  के 17 अभिषेक टावर, प्रथम तल, 14 सुभाष रोड स्थित कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी।‌ शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा ने चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया। मीडिया को जारी बयान में  मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा ने बताया कि बताया कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया, के संविधान के अनुसार दो वर्ष के उपरांत चुनाव कराना अनिवार्य है। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के उपरांत  22 सितंबर 2022 को एनयूजे,आई उत्तराखंड की बैठक हल्द्वानी के राजकीय अतिथि गृह, नैनीताल क्लब में संपन्न हुई । इस प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में  चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी मुख्य चुनाव अधिकारी उन्हें एवं  प्रोफेसर गिरीश चंद तिवारी को सहायक चुनाव अधिकारी को सौंपी गई थी। इस कड़ी में  मुख्य चुनाव अधिकारी  की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए चुनावी कार्यक्रम  कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि 17 अभिषेक टावर प्रथम तल, 14 सुभाष रोड, देहरादून में संपन्न होगा। चुनावी कार्यक्रम जारी करते चुनाव अधिकारी ने बताया कि  एनयूजे, आई, उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 28 नवम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।  मतदाता सूची पर आपत्ति 30 नवम्बर 2022 को 11 बजे से 5 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद मतदाता सूची पर आपत्तियों की सुनवाई एवं निस्तारण 1 दिसम्बर 2022 को 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। संशोधन के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 2 दिसम्बर को 11 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री 3 दिसम्बर को 11 बजे से 5 बजे तक होगी।  नामांकन 4 दिसम्बर को 11 बजे से 5 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 5 दिसम्बर को 11 बजे से 2 बजे तक होगी। ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 4 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद नामांकन पत्रों पर आपत्तियों का निस्तारण 5 बजे तक होगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 6 बजे तक किया जाएगा। 6 दिसम्बर 11 बजे से 5 बजे तक नाम वापसी होगी। अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 7 दिसम्बर 2022 को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर 11 दिसम्बर 2022 को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चुनाव मतदान होगा। उसी दिन गणना 6 बजे शुरू हो जायेगी जो गिनती पूरी होने तक चलती रहेगी। इसके बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: