मधुबनी : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम का होगा आयोजन। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 15 नवंबर 2022

मधुबनी : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम का होगा आयोजन।

  • जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा कार्यक्रम का करेगे उद्घाटन।

press-day-madhubani
मधुबनी, कल दिनांक 16 नवंबर 2022 को प्रेस क्लब मधुबनी में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में  परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब हो कि  राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2022 के लिए "द मीडियाज रोल इन नेशन बिल्डिंग " का विषय निर्धारित किया गया है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधु इस अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में आमंत्रित हैं।  जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा इस परिचर्चा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।।

कोई टिप्पणी नहीं: