बिहार : विधान सभा के भगवाकरण की हुई कोशिश : महबूब आलम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

बिहार : विधान सभा के भगवाकरण की हुई कोशिश : महबूब आलम

Balrampur-mla-mahboob-alam
कटिहार के बलरामपुर से भाकपा माले के सदस्‍य हैं महबूब आलम। तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। सत्रहवीं विधान सभा के दो वर्षों का अनुभव साझा करते हुए उन्‍होंने कहा कि विधान सभा को भगवाकरण की कोशिश की गयी। विधान सभा में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया गया। शताब्‍दी स्‍तंभ के नाम पर भगवाकरण का खेल हुआ। मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला जा रहा था। उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी साजिश की गयी। मुख्‍यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की गयी। विधान सभा में विधायकों के साथ पुलिस ने मारपीट कर लोकतंत्र को कलंकित किया और इसके लिए तत्‍कालीन स्‍पीकर जिम्‍मेवार थे। श्री आलम ने कहा कि भाजपा की साजिश से परेशान नीतीश कुमार सही समय पर सही निर्णय लेकर महागठबंधन में वापस आये। इससे लोकतांत्रिक संस्‍था का सम्‍मान बढ़ा। बिहार में विकास का नया दौर शुरू हुआ। बिहार ने देशव्‍यापी विकल्‍प की मार्ग प्रशस्‍त किया।





--- वीरेंद्र यादव न्‍यूज ----

कोई टिप्पणी नहीं: