मधुबनी :जिले के आयुष को मिली बिहार की कमान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 3 नवंबर 2022

मधुबनी :जिले के आयुष को मिली बिहार की कमान

  • -- मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के आयुष आनन्द की कप्तानी में कूच विहार ट्रॉफी अंडर - 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम की घोषणा।
  • --  बिहार टीम का पहला मैच 5 से 8 नवम्बर तक उड़ीसा के साथ मोईनुलहक स्टेडियम पटना में ।
  • -- आयुष आनन्द के कप्तान बनने से मधुबनी जिला क्रिकेट संघ व जिला गौरवान्वित।
  • -- जिला क्रिकेट संघ के इतिहास में पहलीवार कोई खिलाड़ी बिहार राज्य की टीम में कप्तान बने हैं। 

Aayush-anand-bihar-captain
मधुबनी के आयुष आनन्द की कप्तानी में कूच विहार ट्रॉफी अंडर - 19 चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। बिहार टीम में कप्तान - आयुष आनन्द, उपकप्तान - आदित्य राज,हर्षित कुमार,राम सुरेश सूरी,अनिमेष कुमार,अभिषेक कुमार , विराट पांडेय, कुमार श्रेय,अभिषेक आनन्द,मुहम्मद इजहार, निशान्त कुमार,अनिकेत कुमार,अनूप कुमार,यश राज, प्रियम चौबे ,श्री मुख , उदित कुमार शामिल है। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के संयोजक कालीचरण व राज्य स्तरीय क्रिकेट अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि  बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने बाले कूच विहार अंडर -19  चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम को पूल सी में हरियाणा, आंध्रप्रदेश,उड़ीसा, विदर्भ, मणिपुर के साथ रखा गया है। बिहार टीम का पहला मैच 5 से 8 नवम्बर तक उड़ीसा टीम के साथ मोईनुलहक स्टेडियम पटना में, दूसरा मैच 12 से 15 नवम्बर तक  हरियाणा के साथ हरियाणा में, तीसरा मैच 19 से 22 नवम्बर तक मणिपुर से मणिपुर में ,चौथा मैच 26 से 29 नवम्बर तक विदर्भ से मोईनुलहक स्टेडियम पटना में और पाँचमा मैच 3 से 6 दिसम्बर तक आंध्रप्रदेश से आंध्रप्रदेश में होगा। बताते चलें कि बिहार टीम के कप्तान आयुष आनन्द  मधुबनी शहर जे एन कॉलेज लहेरियागंज निवासी जे एन कॉलेज के पूर्व कप्तान व जिला क्रिकेट संघ के ओंकार नाथ झा का बेटा है। आयुष आनन्द वेहतरीन बल्लेबाज व तेज गेंदबाज है। आयुष आनन्द के कप्तान बनने से मधुबनी शहर सहित समस्त जिला में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है। आपस में खूब मिठाईयाँ बांटी गई। आयुष आनन्द के कप्तान बनने पर शुभकामनाएं, बधाई और आशीर्वाद देने बालों में बीसीसीआई कोच मनीष ओझा , बिहार रणजी ट्रॉफी टीम के पूर्व कप्तान सुनील कुमार,  संजीब झा, पवन झा, चन्देश्वर मिश्र, सोहन झा ,अनिल दत्ता ,  राहुल मेहता, अनिल कुमार सोनू, आलोक तिवारी,  मिहिर झा, कालीचरण, ओंकार नाथ झा , मुराद खान, दिलीप सिंह, अरुण कुमार, मुखिया अजय झा, अमर कुमार, संजीब सिंह,  अर्जुन सिंह, सुनील कुमार ठाकुर, संतोष झा, श्रवण झा सहित अन्य शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: