बिहार : कुढनी उपचुनाव मे जदयू की हार नीतीश कुमार की हार है - मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

बिहार : कुढनी उपचुनाव मे जदयू की हार नीतीश कुमार की हार है - मोर्चा

upendra-chauhan
पटना 8 दिसंबर, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुढनी विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता की जीत पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुये भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दी है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि इस चुनाव मे जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा की हार नही हुई है बल्कि यह हार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हार है। प्रदेश कि जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली से खासा नाराज है जनता की नाराजगी एव सरकार के   गलत नीतियों से जनता मे जो आक्रोश व्याप्त है उसका असर कुढनी विधानसभा उपचुनाव मे साफ साफ देखने को मिली। यहि कारण था  कि जदयू की हार हुई। नीतीश जी की डपोरशंखी घोषणाओं से बिहार की जनता अब उब चुकी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: