बिहार : नीतीश कुमार का जनाधार केवल जदयू मुख्यालय तक ही सीमित : मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

बिहार : नीतीश कुमार का जनाधार केवल जदयू मुख्यालय तक ही सीमित : मोर्चा

upendra-chauhan
पटना 9 दिसम्बर, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति  जारी कर कहा कि कुढनी विधानसभा चुनाव के नतिजो से यह साबित हो गया है कि नीतीश कुमार जी का जनाधार बिहार से लगभग समाप्त हो चुका है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का जनाधार केवल जदयू मुख्यालय तक ही सीमित रह गया है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि जिस समाज का वोट जदयू के झोली मे नही गयी ऐसे सामाज के लोगो को उठाकर नीतीश जी सत्ता व संगठन के  शीर्ष पद पर बैठाते है। विधानसभा उपचुनाव मे मिली हार को देखते हुये नीतीश कुमार जी को अब चिंतन करने की जरुरत है। बिहार से अब जदयू का जनाधार पुरी तरह से खिसक चुका है। 

कोई टिप्पणी नहीं: