कल्याणपुर, पूर्वी चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 90वें दिन की शुरुआत कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत दिलावरपुर पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ दिलावरपुर हाई स्कूल से निकले। आज जन सुराज पदयात्रा पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर, दरमाहा, मठिया, केसरिया नगर पंचायत, बथना होते हुए केसरिया प्रखंड के गोछी कुशहर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 1050 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और शिवहर में उन्होंने 140 किमी से अधिक की पदयात्रा की। पूर्वी चंपारण में अबतक 360 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। दिन भर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 5 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 7 पंचायत, 13 गांव से गुजरते हुए 19.5 किमी की पदयात्रा तय करेंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022
बिहार : पूर्वी चंपारण के दिलावरपुर से केसरिया पहुंचेंगे प्रशांत किशोर।
Tags
# बिहार
# बिहार चुनाव
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार चुनाव
Labels:
बिहार,
बिहार चुनाव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें