अमित शाह ने ‘वीर बाल दिवस’ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 दिसंबर 2022

अमित शाह ने ‘वीर बाल दिवस’ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

amit-shah-tribute-veer-bal-diwas
नई दिल्ली, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ‘वीर बाल दिवस’ पर गुरु गोविंद सिंह जी, साहिबज़ादों और माता गुजरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने छोटी उम्र में भी मातृभूमि व धर्म की रक्षा हेतु दुश्मनों का बहादुरी से सामना किया। उनकी शौर्यगाथा हमारी धरोहर हैं जिसका स्मरण कर मोदी सरकार ‘वीर बाल दिवस’ मना रही है। साहिबजादों, माता गुजरी व गुरु गोविंद सिंह जी की वीरता व बलिदान को सादर नमन।

कोई टिप्पणी नहीं: