RSS की अखिल भारतीय स्तर की समन्वय बैठक 5 जनवरी और 6 जनवरी को गोवा में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 दिसंबर 2022

RSS की अखिल भारतीय स्तर की समन्वय बैठक 5 जनवरी और 6 जनवरी को गोवा में

Rss-national-meeting
नई दिल्ली 31 दिसम्बर 2022। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत आगामी 2 जनवरी से 7 जनवरी, 2023 तक गोवा प्रवास में रहेंगे। इस दौरान वे संघ के कुछ प्रमुख अखिल भारतीय पदाधिकारियों व संघ से प्रेरित विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अखिल भारतीय स्तर की समन्वय बैठक करेंगे। दिनांक 10 से 12 सितम्बर 2022 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित व्यापक अखिल भारतीय समन्वय बैठक में विभिन्न विषयों पर समीक्षा की दृष्टि से आगामी 5 और 6 जनवरी को विचार-विमर्श नागेशी (गोवा) में होगा। यह बैठक औपचारिक बैठक के रूप में नहीं, अपितु अनौपचारिक चर्चा के रूप में आयोजित की गयी है। बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि बैठक में सरसंघचालक परम पूज्यनीय डॉ. मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी सहित संघ के अन्य अखिल भारतीय पदाधिकारी एवं विश्व हिन्दू परिषद के मिलिंद जी परांडे, विद्यार्थी परिषद के आशीष चौहान जी, भारतीय मजदूर संघ के बी. सुरेंद्रन जी, भाजपा के बी.एल.संतोष जी सहित विद्या भारती, भारतीय किसान संघ आदि संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।  इसके साथ ही आगामी 7 जनवरी 2023 की शाम को स्थानीय स्वयंसेवक एकत्रीकरण को सरसंघचालक परम पूज्यनीय डॉ मोहन जी भागवत मार्गदर्शन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: