- साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त ने कंबल वितरण एवं नियमित रूप से चिन्हित स्थानो में अलाव जलाने का दिए निर्देश।
- सकरी में बस स्टैंड की व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने पर बल देते हुए इसे जल्द से जल्द आरंभ करने के दिया निर्देश।

मधुबनी, प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त विशाल राज की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा जिला नीलाम पत्र शाखा, जिला सामान्य शाखा, जिला लोकायुक्त कोषांग, जिला विधि शाखा, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, जिला स्थापना शाखा, जिला लोक सूचना कोषांग से संबंधित मामलों की बारी बारी समीक्षा की गई। इस दौरान सभी शाखाओं की प्रमुख गतिविधियों के साथ साथ एमजेसी, सीएमजेसी, एलपीए, मानवाधिकार, सिपिग्राम आदि की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसे देखते हुए कंबल वितरण आज से ही आरंभ किए जाएं। ताकि, लोगों को राहत पंहुचाई जा सके।उन्होंने कहा कि अलाव जलाने को लेकर सभी सीओ को आवंटन उपलब्ध करवा दिया गया है। सभी चिन्हित स्थलों यथा बस पड़ाव,स्टेशन,चौक चौराहे,रैन बसेरा आदि में नियमित रूप से अलाव जलाए,साथ ही प्रतिदिन अलाव जलाने सबंधी फोटो ग्राफ आपदा ग्रुप में अनिवार्य रूप से डाले। उन्होंने सभी एसडीओ एवं वरीय अधिकारियों को अलाव जलाने एवं कंबल वितरण की मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने सकरी में बस स्टैंड की व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने पर बल देते हुए इसे जल्द से जल्द आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता नरेश झा, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, अमेत विक्रम बैनामी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपूर्ति शाखा, वंदना कुमारी, डीसीएलआर सदर, राकेश कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी, शशि शेखरण, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, विवेक कुमार, वरीय उप समाहर्ता, आरती कुमारी, निदेशक डीआरडीए, राजेश्वर प्रसाद, उत्पाद अधीक्षक, गणेश कुमार, सिविल सर्जन, सुनील कुमार झा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, शंभू प्रसाद यादव, जिला योजना पदाधिकारी, विनोद कुमार सिंह सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें