बिहार : प्रशांत किशोर का बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

बिहार : प्रशांत किशोर का बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला

prashant-kishore-atrack-tejaswi
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में वैशाली जिले के राघोपुर के लोग सड़क की मांग करते हुए तेजस्वी यादव के काफिले के सामने लेट कर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। राघोपुर से विधायक और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


प्रशांत किशोर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है - 

*"बिहार के CM के बाद अब उनके Deputy की बारी।*

*महोदय के अपने क्षेत्र राघोपुर में पिछले 34 वर्षों से सड़क नहीं बनने से नाराज़ लोग उनके क़ाफ़िले के सामने सड़कों पर लेट गए!*

*काम की बात तो छोड़ दीजिए, भाई साहेब ने गाड़ी से उतर कर लोगों से मिलना तक ज़रूरी नहीं समझा।"*

कोई टिप्पणी नहीं: