बिहार : रामचरितमानस का अपमान करने वाले शिक्षा मंत्री पर कबतक कारवाई करेगे नीतीश - मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 जनवरी 2023

बिहार : रामचरितमानस का अपमान करने वाले शिक्षा मंत्री पर कबतक कारवाई करेगे नीतीश - मोर्चा

upendra-chauhan-morcha
पटना 15 जनवरी, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रधान महासचिव नरेश महतो एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस बयान जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से पुछा है की हिन्दुओ के धार्मिक भावना से जुरा हुआ पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस का अपमान करने वाले शिक्षा मंत्री पर आखिरकार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कबतक कारवाई करेगे। बिहार की जनता यह जानना चाहती है कि शिक्षा मंत्री पर क्या मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कारवाई करेगे या यू ही हिन्दूओ के अराध्य देव भागवान राम के सम्पूर्ण जीवन को चित्रित करने वाले पवित्र धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस का अपमान उनके सरकार के मंत्री व महागठबंधन राजद के नेता करते रहेगे। मोर्चा नेताओं ने कहा कि राजद के नेताओं द्वारा लगातार रामचरितमानस का अपमा‌न किया जा रहा है और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार न तो अपने मंत्री को नियंत्रित कर पा रहे है और न ही महागठबंधन के नेताओं पर उनका कोई कोई नियंत्रण रह गया है। राजद के पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह के बयान का भी सामाजिक न्याय मोर्चा कड़े शब्दों मे निन्दा एव भर्त्सना करता है। रामचरितमानस का अपमान न केवल बिहार की जनता का अपमान है बल्कि करोड़ों हिन्दूओ के आराध्य देव भगवान राम से जुरे उनके आस्था पर कुठाराधात है। इसका जबाब बिहार की जनता महागठबंधन को लोकसभा चुनाव मे देगी।

कोई टिप्पणी नहीं: