मधुबनी : "तमुरिया स्टेशन पर खुला माल गोदाम” - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 जनवरी 2023

मधुबनी : "तमुरिया स्टेशन पर खुला माल गोदाम”

Godown-at-tamuria-station
मधुबनी, रेलवे प्रशासन ने व्यापारियों की सुविधा हेतु  झंझारपुर-निर्मली रेलखंड के तमुरिया रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम की सुविधा प्रदान की है| इन दोनों माल गोदाम को आवक एवं जावक दोनों के लिए खोला गया है| विदित हो कि तमुरिया झंझारपुर, मधुबनी, निर्मली के नजदीक है| वैसे व्यापारीगण जो सड़क मार्ग से अपना माल या तो बाहर भेजते है या मंगवाते हैं इन माल गोदाम का प्रयोग कर सकते हैं| सड़क मार्ग की अपेक्षा रेलवे में माल भाड़ा काफी कम लगता है और माल सुरक्षित एवं कम समय में एक स्थान से दुसरे स्थान पहुँच भी जाता है | व्यापारीगण अपना माल मंगवाने अथवा भेजने हेतु इन स्टेशनों के स्टेशन मास्टर, माल अधीक्षक अथवा मंडल वाणिज्य कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं|

कोई टिप्पणी नहीं: