बिहार : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में विधायक का 6 से 10 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 18 फ़रवरी 2023

बिहार : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में विधायक का 6 से 10 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन : प्रशांत किशोर

Mla-commission-in-poor-food
प्रशांत किशोर ने सिवान में मीडिया संवाद के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं में जमीन पर हो रहे भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में लाभार्थियों को 5 किलो अनाज मिलना तय है। लेकिन जहां भी मैं गया वहां हर लाभार्थी का यही कहना है कि अनाज 5 किलो की जगह 4 किलो मिल रहा है। इसमें करीब करीब 20% की चोरी बिहार मे हो रही है। ये चोरी इसलिए हो रही है क्योंकि प्रखण्ड के स्तर पर जनसंख्या के हिसाब से प्रति महीने अनाज आता है और इसमे व्यवस्थित तरीके से औसतन 40 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन लिया जाता है। इसमे अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों का हिस्सा होता है और ज़्यादतर विधायकों का भी 6 से 10 रुपए प्रति क्विंटल का हिस्सा होता है। जिस वजह से लोगों को 5 किलो की जगह 4 किलो ही अनाज मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं: