बासोपट्टी/मधुबनी, जिले के बासोपट्टी स्थित एसबीआई बैंक से पैसा निकालकर जा रहे वृद्ध से बदमाशों ने 42 हजार रुपये झपटा मार कर उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि वृद्ध राम प्रकाश यादव राढ़ निवासी बासोपट्टी स्थित एसबीआई बैंक से पैसा निकालकार साईकल से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान बभन्दैई पुल के निकट दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार दो उचक्कों ने बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहा वृद्ध से छिनतई की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची बासोपट्टी थाना पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है। वही वृद्ध ने बताया कि दोनों बदमाश पहले से बैंक में आकर बैठा हुआ था। पैसा निकालकर बभन्दैई पुल से आगे बढ़े तो दोनों उचक्कों ने मुँह बंद कर पॉकेट से पैसा झपटकर फरार हो गया।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है, जल्द ही दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023
मधुबनी : पैसा निकालकर जा रहे वृद्ध से झपट्टा मारकर ले उड़े 42 हजार
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें