मधुबनी : भीम चौपाल कार्यक्रम आयोजन के साथ-साथ संगठन को लेकर जदयू ने की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

मधुबनी : भीम चौपाल कार्यक्रम आयोजन के साथ-साथ संगठन को लेकर जदयू ने की बैठक

Madhubani-jdu-meeting
मधुबनी, आज जिला मुख्यालय कार्यालय में जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि प्रमंडल प्रभारी जनाब अब्दुल कयूम अंसारी उपस्थित थे, जिसमें महिला दिवस के आलोक में 5 मार्च को पंचायत प्रतिनिधि का सम्मान समारोह एवं संगठन के सभी प्रकोष्ठ के पारस्परिक समन्वय से भीम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन के साथ-साथ संगठन को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस तैयारी बैठक में अब्दुल कयूम ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाना और अपने संविधान के प्रति श्रद्धा रखना यही लोकतंत्र की परिभाषा है। वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि भीम चौपाल अनुमंडल स्तर पर लगेगा जिसमें प्रखंड के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और जिसमें प्रदेश नेतृत्व भी शामिल रहेंगे। वही महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि हर एक प्रखंड से महिला पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे और उनको प्रदेश मुख्यालय में सम्मान की जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से वशिष्ट मंडल, गुलाब साह, बचनू मंडल, तजम्मूल हुसैन, संगीता ठाकुर, दीपक मिश्रा, फुल देव यादव, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, उदय कांत चौधरी, महताब आलम, आलोक कुमार, अनारो देवी, रामनरेश चौपाल, जावेद अनवर, लक्ष्मी देवी, प्रदीप कुमार झा, प्रकाश सिंह ने मुख्य रूप से भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: