रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की बड़ी जीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 2 मार्च 2023

रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की बड़ी जीत

ramgadh-bypoll-ajsu-won
झारखंड में भी आज एनडीए का जलवा सिर चढ़कर बोला। झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने महागठबंधन उम्मीदवार को बड़ी और करारी शिकस्त दी। सुनीता चौधरी यहां एनडीए के घटक दल आजसू की ओर से चुनाव मैदान में उतरी थी। आज हुई काउंटिंग में उन्होंने अपने नजदीकी कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 40 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया। रामगढ़ में एनडीए की जीत ने राज्य की सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है। वहीं भाजपा और एनडीए के लिए रामगढ़ की जीत 2024 लोकसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम और बूस्टर डोज की मानिंद है। रामगढ़ में कांग्रेसी विधायक के एक आपराधिक मामले में सजा के बाद यहां उपचुनाव कराना पड़ा। यहां गिरिडीह सांसद और आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को एनडीए ने उम्मीदवार बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं: