प्रशांत किशोर का छपरा में हुंकार: अच्छी शिक्षा और रोजगार, हर बिहारी का है अधिकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

प्रशांत किशोर का छपरा में हुंकार: अच्छी शिक्षा और रोजगार, हर बिहारी का है अधिकार

Prashant-kishore-jan-suraj
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग आकर हमसे कहते हैं कि गरीब आदमी क्या कर सकता है? तो मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आप एक बार संकल्प लीजिए कि अब जो हमारे घर के बच्चे बाहर मजदूरी के लिए गए हैं या पढ़ने के लिए गए हैं, उनके लिए वोट करेंगे। आप देखिएगा समस्या अपने आप ठीक हो जाएगी। आगे प्रशांत किशोर ने जनता से सवाल किया कि वोट रोजगार के नाम पर देंगे या 5 किलो अनाज पर? जाति का नेता चाहिए या लड़कों की पढ़ाई चाहिए? तो इस बार वोट देना है अपने बच्चों के नाम पर दीजिए। उन्होंने हुंकार भरते हुए बिहार के लोगों एक नया नारा दिया - अच्छी शिक्षा और रोजगार हर बिहारी का है अधिकार

कोई टिप्पणी नहीं: