मधुबनी : फुलपरास में बैट्री चलित ट्राईसाईकिल का वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

मधुबनी : फुलपरास में बैट्री चलित ट्राईसाईकिल का वितरण

Tricycle-distribution-madhubani
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा जारी निर्देश के आलोक में अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र, फुलपरास में बैट्री चलित ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया। एडीएसएस, आशीष प्रकाश अमन ने बताया कि बुनियाद केंद्र  फुलपरास पर आज 13 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल दिया गया है। उन्होंने बताया कि फुलपरास अनुमंडल के कुल 13 लाभुकों को कॉल करके बुलाया गया था। जिसमें सभी लाभुक ट्राइसाइकिल लेने उपस्थित हुए। वितरण के समय लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही उन्हें हेलमेट का उपयोग करने सहित यातायात के अन्य नियमों की जानकारी भी दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: