- जिला के समस्त खेल प्रेमियों में हर्ष। शुभकामनाएं और बधाइयों का लगा तांता।

मधुबनी, अंडर 8 आयु वर्ग, 22 किलोग्राम वर्ग में जिले के शाहिन प्रवीण कराटे में गोल्ड मैडल और अंडर 15 आयु वर्ग , 48 किलोग्राम वर्ग में मुहम्मद समून सिल्वर मैडल जीतकर किया कमाल। मधुबनी जिला कराटे संघ के सचिव अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि नेताजी इनडोर स्टेडियम कलकत्ता में 29 - 30 जुलाई 2023 को आयोजित 7 वीं इंटर नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2023 में मधुबनी से 5 खिलाडियों , राहुल कुमार सहनी अंडर 19 , 52 किलोग्राम वर्ग में, अभिजीत कुमार अंडर 14 , 42 किलोग्राम वर्ग में, अर्चना कुमारी अंडर 13 , 40 किलोग्राम वर्ग में, मुहम्मद समून अंडर 15 , 48 किलोग्राम वर्ग में और शाहिन प्रवीण अंडर 8 , 22 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में भारत, बंगलादेश, ईरान , ईराक, नेपाल, भूटान , श्रीलंका सहित 8 देशों का पुरुष एवं महिला खिलाडियों ने भाग लिया था। सचिव अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि शाहिन प्रवीण वर्ग 4 की छात्रा है और मुहम्मद समून वर्ग 9 का छात्र है। दोनों सगा भाई- बहन है, जो लहेरियागंज मधुबनी का निवासी है । सचिव श्री चौधरी ने बताया कि शाहिन प्रवीण को गोल्ड मैडल और मुहम्मद समून को सिल्वर मैडल मिलने पर जिला के खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त हो गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जिले के सभी खिलाड़ी मधुबनी गोल्डेन कराटे एकेडमी का खिलाड़ी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें