लदनियां/मधुबनी, जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के पदमा गांव निवासी राजद के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह यादव का असमयिक निधन हो गया है। उनका निधन करीब 12बजे दिन के बाद जयनगर में हो गया। उसे उनके परिजनों ने गुरुवार को इलाज के लिए पटना लेकर जा रहा था। वे करीब 66 वर्ष के थे। वे वर्षों पूर्व से कैंसर पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार लदनियां प्रखंड के अपने पैतृक गांव पद्मा में हिन्दू रीति रिवाज से किया गया। उनको मुखाग्नि द्वितीय पुत्र राकेश रमन ने दिया। वे अपने पीछे विधवा पत्नी, दो पुत्र सहित भरेपूरे परिवार छोड़ गये। उनके पिता स्व. हरि लाल यादव पद्मा योगिया ग्राम पंचायत में वर्षों तक सरपंच रहे। स्व. सुरेन्द्र कुमार सिंह यादव सिरहा निवासी नेपाल के पूर्व मंत्री सीता देवी यादव का छोटा भाई था। उनके असामयिक निधन का खबर सुनकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव, नेपाल के पूर्व मंत्री सीता देवी यादव, जदयू विधायक मीना कुमारी, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य राम अशीष पासवान, पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, देव कुमार यादव, जिला पार्षद ललिता देवी, डॉ. अशोक कुमार मरीक, मुखिया सुजित कुमार पासवान, सरपंच प्रदीप कुमार पासवान, पूर्व प्रमुख अरुण कुमार, भोगेन्द्र यादव, राजद नेता श्याम यादव, पूर्व मुखिया अमर बहादुर कामत, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण यादव, राजद युवा नेता सरोज यादव, पूर्व मुखिया रंजन राजू, कपिलदेव साफी, पूर्व सरपंच सत्य नारायण महरा, पूर्व एच एम लक्ष्मेश्वर मिश्र, पीताम्बर ठाकुर सहित गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023

मधुबनी : वरिष्ठ राजद नेता का हुआ निधन, शोक की लहर
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें