जयनगर/मधुबनी, जिले में अवस्थित 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के प्रांगण में गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट के प्रवेक्षण में सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित नक्सल विरोधी अभियानों से क्षुब्ध नक्सलियों ने दिनांक 17/09/2018 को जिला-जमुई (बिहार) में 48वीं वाहनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर में पदस्थापित अवकाश पर गृहनगर गये हुए निहत्थे मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव पर नक्सलियों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव वीरगति को प्राप्त हुए। मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव के इस सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र हमेशा स्मरण रखेगा।
सोमवार, 18 सितंबर 2023
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : शहीद मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
मधुबनी : शहीद मुख्य आरक्षी सिकंदर यादव की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें