मधुबनी : धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 सितंबर 2023

मधुबनी : धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजा

Celebrate-vishwakarma-puja
जयनगर/मधुबनी, जिला के जयनगर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजा मनाया गया। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्तिभाव के साथ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थान, चौक-चौराहों और निजी दुकानों में भव्य पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की गई। साथ ही विद्युत पावर उपकेंद्र बलुआटोल, दुल्लीपट्टी में विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गयी। वहीं रविवार शाम को जयनगर सहित अन्य कई स्थानों पर पूजा समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। जयनगर के भेलवाटोल,वाटर वेज चौक,पटना गद्दी रोड,शहीद चौक,बेला,कमलाबाड़ी,परवा, देवधा,उसराही,जयनगर बस्ती में भगवान विश्वकर्मा की पूजा रविवार को मनाया गया, साथ ही प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: