सीहोर : राष्ट्र के विकास में मजदूरों की भूमिका महत्वपूर्ण : सोलंकी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 सितंबर 2023

सीहोर : राष्ट्र के विकास में मजदूरों की भूमिका महत्वपूर्ण : सोलंकी

Labour-india-bone-solanki
सीहोर।  राष्ट्र के विकास में मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इस भूमिका को पूरी जिम्मेदारी के साथ मजदूर सदियों से निभाता चला  आ रहा है। मजदूरों के अिधकारों के प्रति सजग करने और उनके अिधकारों के लिए भारतीय मजदूर संघ की भूमिका है। देश के सबसे अिधक संख्या वाले भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्र के विकास में अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ निर्वहन किया है। यही कारण है कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के ध्येय वाक्य राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित को चरितार्थ करते हुए संगठन का विस्तार किया है। यह बात भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब सिंह सोलंकी जिला मुख्यालय पर आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह एवं राष्टर््ीय श्रम दिवस पर अपने  संबोधन में  कही। कार्यक्रम में सीहोर विधायक सुदेश राय ने कहा कि समाज में  मजदूरों की भूमिका को  शब्दों में बयान नहीं  किया जा सकता है, अपने मेहनत के बल पर मजदूरों ने देश का उत्तरोत्तर विकास किया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के निराकरण को लेकर वे सदैव तत्पर हैं, जब भी जैसी भी आवश्यकता हो वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष विकास राठौर ने कहा कि नगर पालिका परिषद के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किये जाते हैं। आगे भी जब कभी आवश्यकता होगी नगर पालिका सदैव तत्पर रहेगी। कार्यक्रम को  पं संतोष शर्मा, श्री निवास तिवारी देवेभोगी कर्मचारी महासंघ  आदि ने भी संबोधित करते हुए भगवान विश्वकर्मा के अवतरण से संबंधित उदगार व्यक्त किए। इसके पूर्व  कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की पूजन एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा किया गया। इसके बाद केन्द्रीय विद्यालय के संगीत शिक्षक प्रितेश सक्सेना द्वारा देश भक्ित गीत की प्रस्तुती दी गई। भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष विनीत दुबे के स्वागत भाषण के पश्चात अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।


मजदूरों का किया सम्मान

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठन, जिला सीहोर,वरिष्ठ नागरिक संघ, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ, पेंशनर्स संघ, 108 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ, आंगनबाडी कार्यकर्ता संघ, कृषि महाविद्यालय मजदूर संघ, भवन निर्माण एवं अन्य सन्ननिर्माण संघ, दैवेभो कार्यभारित महासंघ, शुगर मिल मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, भारतीय पोस्टल एम्पलाईज एसोसिएशन, हम्माल तुलावट संघ के 60 निष्ठावान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का उनकी सेवाओं के लिए अंगवस्त्र भेंट कर श्रम योगी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेेंं  भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष विनीत दुबे, जिला मंत्री राम परमार, वीर सिंह, रामकृष्ण मुकाती,ओपी शर्मा, अनिल शर्मा, गोपाल सिंह ठाकुर, कृष्णा परमार, धर्मेन्द्र जावरिया, भोलाराम जाटव, अनूप चौधरी, उषा राठौर, विनोद बोयत, गणेश सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, अतुल शर्मा, देवीराम जाटव, सुरेश सूर्यवंशी, कुंदन राय, हरीश दिसोरिया, जगदीश परमार, भारत मेवाड़ा,  सुनील खंडेलवाल, अंकुर शर्मा,  वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, पदमा सोनी, हेमलता राठौर सहित बड़ी संख्या मजदूर एवं गणमान्य नागरिक उपस्िथत थे। कार्यक्रम में उपस्िथत मजदूरों ने रक्तदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं: