मधुबनी : नव नियुक्त महिला जिला अध्यक्ष रेणु देवी का सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 सितंबर 2023

मधुबनी : नव नियुक्त महिला जिला अध्यक्ष रेणु देवी का सम्मान

Renu-devi-rjd-honored
लदनिया/मधुबनी, राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड इकाई लदनिया के द्वारा महिला प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सह जिला पार्षद  रेणु कुमारी का सम्मान समारोह सह एक दिवसीय बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष सह जिला पार्षद झमेली मेहरा के अध्यक्षता एवं राजद नेता नवल किशोर यादव के संचालन में ज्ञान दीप एकेडमी सोनापुर में किया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष रेणु कुमारी एवं प्रधान महासचिव सह जिला पार्षद सदस्य अलका झा को हरा गमछा और माला से स्वागत किया गया। बैठक में सर्व सहमति से सरिता कुमारी को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रेणु कुमारी ने कहा की महिला कमिटी को बूथ स्तर तक ले जाने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के संदेश को जन जन तक फैलाने पर जोड़ देते हुए कहा की जिले के सभी प्रखंडों में योग्य तथा दल के प्रति आस्था रखने वाली योग्य महिला को प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जा रहा है। जिसके क्रम में हम आज लदनिया में बैठक कर रहे है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा  बीजेपी वालों को जानना होगा कि भारत विविधता में एकता का देश है जहां विभिन्न संप्रदायों, जाति और धर्म के लोग एक साथ रहते हैं. भारत को विविधता में एकता का देश भी कहा जाता है, क्योंकि एक ही समाज में रहने के लिए लोगों के विभिन्न समूह एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं. विविधता में एकता ही भारत की ताकत बन गई है. राजनीतिक व्यक्ति सामाजिक शिष्टाचार की गरिमा का खास ख्याल रखते हैं, लेकिन ये गुण बीजेपी वालों में दिखाई नहीं देता है। जिला प्रधान महासचिव अलका झा ने कहा की प्रखंड अध्यक्ष की यह नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वह प्रखंड के सभी पंचायतों में दल के प्रति आस्थावान महिलाओं को पंचायत अध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर उन्हें यह निर्देशित करें कि वे दल के प्रति समर्पित महिला को बूथ अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने का कार्य करे।  संगठन से जुड़े सभी लोगों का यह दायित्व बनता है कि अपने दल की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनों को बताने का काम करें। साथ साथ केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लोगों के बीच बताने का काम करें।  कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, आपदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ जहांगीर अली, ललिता देवी, गायत्री देवी ओम प्रकाश यादव, चंद्रवीर यादव, प्रणव कुमार पप्पू, बैधनाथ यादव, कृष्णा देवी, फूलो देवी, जानकी देवी, आशा देवी,  कविता देवी, इंद्रकला देवी सरिता देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, ललिता देवी, मनीषा देवी,अंजली देवी, पारो देवी, गोपाल यादव, लीलम कुमारी,इंदु देवी, संगीता देवी,सहित सैकड़ों अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: