मधुबनी, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, मधुबनी कार्यकारणी की बैठक आज महासंघ कार्यालय मधुबनी में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता आनंद मोहन चौधरी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महासंघ के जिला सचिव गणपति झा ने कहा कि दिनांक 16-9-23 को महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा नगर भवन मधुबनी दिन के 12 बजे से कर्मचारियों की सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें जिला के सभी सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। सभा को सफल बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कर्मचारियों में सुभाष लांबा को सुनने के लिए जोश और उत्साह से भर गया है। लांबा जी को मधुबनी मेडिकल कॉलेज से रिसीव किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों कर्मचारी वाहन के साथ जुलूस गगनभेदी नारों के साथ नगर भवन मधुबनी लाएंगे और उनको स्वागत किया जाएगा। इस बैठक में रमण प्रसाद सिंह, राजेन्द्र यादव, मुक्ति नारायण चौधरी, राकेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश, शशिशेखर, प्रीत नारायण दास सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद थे।
मंगलवार, 12 सितंबर 2023
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा का आगमन 16 को : गणपति झा
मधुबनी : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा का आगमन 16 को : गणपति झा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें