दरभंगा, विश्व नदी दिवस पर भारत-नेपाल मैत्री मंच के कार्यशाला गोष्ठी में कमला बचाओ पदाधिकारी को मानव अधिकार युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय कुमार तथा दरभंगा नगर अध्यक्ष अमरनाथ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से अवकाश प्राप्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी गजानन मिश्र, कमला बचाओ अभियान के संयोजक नेपाल के बिक्रम यादव, नेपाल के जसपा के केन्द्रीय सदस्य श्याम नारायण यादव, संजय कुमार बबलू, नारायण मिश्र, शंकर यादव, अर्जुन मंडल, मिश्रीलाल मधुकर, नरेश चन्द्र बरबरिया, शंकर यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित किए। बता दें कि भारत और नेपाल में कमला बचाओ अभियान के अभियानी लगातार नदियों के संरक्षण में लगे हुए हैं, साथ ही विभिन्न तरह के अभियान चला कर जागरूकता फैलाने का भी कार्यक्रम करते हैं।
रविवार, 24 सितंबर 2023
दरभंगा : मानवाधिकार अधिकार युवा संगठन ने कमला अभियानीयों को किया सम्मानित
Tags
# दरभंगा
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें