खुटौना/मधुबनी, जिला के खुटौना प्रखंड के खुटौना पंचायत के गोट खुटौना के ब्रह्मम स्थान के परागण में जन संवाद का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार साह ने की। इस कार्यक्रम के विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में मधुबनी जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा सहित कई वरीय अधिकारी की उपस्थिति थी। जन संवाद कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में आमजनों व काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं कई लाभुकों ने अपना अपना अनुभव साझा किया। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में आम जनता को विस्तार से बताया। योजनाओं को आम जनता के जीवन में सकारात्मक प्रभाव तथा जन सहभागिता पर बारीकी से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जन संवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक से जिला प्रशासन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। समाज सुधार अभियान से काफी परिवर्तन हुआ है। लड़कियां शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी है, शराब बंदी, बाल विवाह, एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण, लिंग भेद मे काफी कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है,कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, और अन्य सरकार के सभी योजनाओं का लाभ मिला। वही एसपी सुशील कुमार ने कहा इस कार्यक्रम से पुलिस व जनता के बिच से गैप जो है, वो मिट जाएगा। अपने कामों के प्रति समर्पित रहते हैं। हमारा उद्देश्य है लोग अपनी समस्या को लेकर डायरेक्ट मिले, तो उन समस्याओं का स समय निष्पादन करेंगे। इस कार्यक्रम मे उपस्थित उपविकास आयुक्त, विशाल कुमार, एसडीएम अभिषेक कुमार, डीएसपी सुधीर कुमार, बीडीओ ग्रीश चंद्रा, सियो रमन कुमार, बीपीरो कुनाल कुमार, थाना अध्यक्ष धनजय कुमार, और गणेश कुमार साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023
मधुबनी : खुटौना के वार्ड नंबर 1 में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें