जयनगर/मधुबनी, जिले में भारत-नेपाल सीमा पर अवस्तिथ जयनगर अनुमंडल मुख्यालय इस्तिथ एसएसबी मुख्यालय में गोविंद सिंह भण्डारी,कमांडेन्ट के निर्देशानुसार मधुबनी जिले में अवस्थित 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बाह्य सीमा चौकी उसराही एवं पिपरौन में गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाए जा रहे 30-30 सीमावर्ती जरूरतमंद एवं बेरोजगार युवाओं हेतू 28 दिवसीय मशरूम की खेती एवं मोबाइल रिपेयरिंग पर व्यावसायिक प्रशिक्षणों का समापन समारोह आयोजित किया गया। दोनों नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत 60 सीमावर्ती युवाओं को स्वरोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाया गया। इन प्रशिक्षणों का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर युवाओ एवं पुरुषों में स्वयं रोजगार को बढ़ावा देना है, ताकि प्रशिक्षण उपरांत अपना स्वयं रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान चन्द्र शेखर द्वितीय कमान अधिकारी 48विं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर, महोदमनीष देवानंद (सहायक कमांडेंट), निरीक्षक करनैल चंद समवाय प्रभारी पिपरौन, निरीक्षक लोकेन्द्र कुमार समवाय प्रभारी कमला एवं दोनों संस्थानो के डायरेक्टर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में चन्द्र शेखर द्वितीय कमान अधिकारी एवं महोद मनीष देवानंद (सहायक कमांडेंट) द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
सोमवार, 26 फ़रवरी 2024
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : मशरूम की खेती एवं मोबाइल रिपेयरिंग पर व्यावसायिक प्रशिक्षणों का हुआ समापन
मधुबनी : मशरूम की खेती एवं मोबाइल रिपेयरिंग पर व्यावसायिक प्रशिक्षणों का हुआ समापन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें