- आगामी सात मार्च से होने वाली कथा के लिए चार दिन पहले ही पंडाल में डेरा जमाया
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पंडित श्री मिश्रा के शिव महापुराण कथा पंडाल में आस्थावान श्रद्धालुओं का सैलाब कथा शुरू होने से पहले देखते ही बन रहा है। सात दिवसीय शिव महापुराण कथा की शुरुआत सात मार्च से होगी, लेकिन सोमवार शाम तक पंडाल की स्थिति यह हो चुकी थी कि यहां आने वाले श्रद्धालु सिर पर कपड़ों का बैग रखकर ऐसे प्रयास कर रहे थे, जिससे उन्हें कथास्थल के नजदीक से नजदीक बैठने का मौका मिल सके। काफी लोग पंडाल में देर से पहुंचने पर खुद से ही नाराज थे, क्योंकि पंडाल की अग्रिम पंक्ति के स्थान पर पहले ही श्रद्धालु बैठ चुके हैं। जबकि देर से आए श्रद्धालु सिर पर कपड़ों का बैग रखकर अपनी जगह संभालने में लगे हुए थे। शिव महापुराण कथा के पंडाल में अपनी जगह रोक कर बैठे कुछ लोग निश्चिंत दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी जगह कथा शुरू होने के पहले से ही संभाल ली थी। ऐसे लोगों ने बाबा को याद करते हुए जमकर भजन कीर्तन किया। वहीं प्रशासन भी यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो इसका इंतजाम कर रहा है। कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव एवं शिवमहापुराण के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संपूर्ण व्यस्था प्रभारी सीहोर एसडीएम तन्मय वर्मा को बनाय गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें