मुंबई (अनिल बेदाग) : अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा। यह एक अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशक 29 जुलाई को आवेदन कर सकेंगे। ₹2 के फेस मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए प्राइस बैंड 646 से 679 रुपए तय किया गया है। इस ऑफर में कंपनी द्वारा कुल मिलाकर ₹ 6,800 मिलियन तक के इक्विटी शेयरों (प्रत्येक अंकित मूल्य ₹ 2) का एक नया इश्यू और 17,330,435 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री की पेशकश शामिल है। कंपनी के कुछ मौजूदा शेयरधारकों ("सेलिंग शेयरधारक") द्वारा प्रस्तावित शेयरों में संजीव जैन द्वारा 1,512,000 इक्विटी शेयर, संदीप जैन द्वारा 1,512,000 इक्विटी शेयर (सामूहिक रूप से, "प्रमोटर सेलिंग शेयरधारक") और रूबी क्यूसी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स पीटीई द्वारा 14,306,435 इक्विटी शेयर शामिल हैं।
रविवार, 11 अगस्त 2024
मुंबई : अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स का पब्लिक इश्यू 30 जुलाई को खुलेगा
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें