भाजपा महामंत्री नागले ने कहा की संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब का सम्मान अगर किसी ने रखा हे तो वह भाजपा है, और बाबा साहेब के अनुयाईयों का किसी राजनीतिक पार्टी ने सम्मान दिया है तो वह भाजपा है। बाबासाहेब देश को बनाने वाले युग पुरुष हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा अपने परिवार और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस द्वारा किए गए बाबा साहेब अंबेडकर जी के अपमान एवं दलितों और आदिवासियों के प्रति उसकी दोयम दर्जे की सोच को न तो भारत की जनता ही भूल सकती है, और न ही इतिहास कभी भुला पाएगा। नागले ने कहा की लगातार कांग्रेस पार्टी पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय से संविधान के निर्माता भीम राव अंबेडकर जी का अपमान कर रही है, आज भी लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा बाबा साहब का अपमान किया जा रहा है, इसके लिए राहुल गांधी प्रियंका गांधी सोनिया गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए, बाबा साहब के अपमान को भारतवासी एवं भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने कहा की गृहमंत्री अमित शाह जी का बयान कांग्रेस ने तोड़-मोड़ के पेश किया गया है वह सब राज्यसभा के रिकॉर्ड में दर्ज है..जिन्होंने जीवन भर बाबा साहेब का अपमान किया वो लोग उनके नाम पर भ्रांति फैलाना चाहते हैं। हम भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है कांग्रेस की चाल को कामयाब नहीं होने देंगे।
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं धनुक समाज के प्रदेश सचिव रवि नागले ने गुरूवार को कहा की गुहमंत्री अमित शाह पर बाबा साहेब अम्बेडकर का अपमान करने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने गांधी परिवार और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करती रही है, इसी कांग्रेस ने दलित,शोषित,गरीबों के मसीहा श्रध्देय बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी को दो बार लोकसभा चुनाव हराने का पाप किया। जबकी भारतीय जनता पार्टी भारत रत्नÓ श्रदेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति हमेशा सदैव समर्पित है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें