पटना : महाकुम्भ मे हुई भगदड़ मे मरने वाले श्रद्धालुओ के प्रति सामाजिक न्याय मोर्चा ने सम्वेदना व्यक्त किया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जनवरी 2025

पटना : महाकुम्भ मे हुई भगदड़ मे मरने वाले श्रद्धालुओ के प्रति सामाजिक न्याय मोर्चा ने सम्वेदना व्यक्त किया।

upendra-chauhan-morcha
पटना (रजनीश के झा)। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,उपाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह क्रांति एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक प्रेस  बयान जारी करते हुये तीर्थ राज प्रयाग महाकुम्भ मे मची भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुये मृतक श्रद्धालुओ के प्रति गहरा शोक सम्वेदना व्यक्त किया है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि महाकुम्भ मे मची भगदड़ की घटना अत्यंत ही दुखद है । किस कारण से इस तरह की घटना हुई इसकी पुरी जांच यूपी सरकार को करवानी चाहिए। मोर्चा नेताओं ने इस घटना मे मारे गये श्रद्धालुओ के परिजनो को केन्द्र सरकार से १०-१० लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुये कहा कि इस घटना मे घायल हुये श्रद्धालुओ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क इलाज़ एव मुआवजा के रुप मे २-२ लाख रुपये देना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री योगि आदित्यनाथ जी को पुरे मामले की जांच करवाना चाहिए कि किस कारण से इस तरह की घटना घटी।

कोई टिप्पणी नहीं: