- सभी समाजजनों ने कहा अतिथि देवो भव की तर्ज पर किया जाएगा रुद्राक्ष में महोत्सव में सहयोग
बैठक के दौरान मुख्य रूप से विधायक सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में सुरेन्द्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती, सीताराम यादव, सन्नी महाजन, नरेश मेवाड़ा समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए सहयोग करने की बात कही। इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि भव्य आयोजन को लेकर सभी समाजजनों से सुझाव लिए गए है। रुद्राक्ष महोत्सव महाकुंभ की तरह मनाया जाएगा। इस महोत्सव में हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश और विदेश से शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान सुबह विशेष रुद्राक्ष शिवलिंग बनाकर इस तरह का आयोजन किया जाएगा। रुद्राक्ष प्रतिमा का प्रतिदिन दूध, जल व फलों के रसों से अभिषेक किया जाएगा, इसके अलावा दोपहर में कथा का आयोजन और शाम को कलाकारों के द्वारा धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस मौके पर देश के प्रसिद्ध गायक अपने भजन से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे और हर रोज देश के जाने-माने संतों के प्रवचन का लाभ भी मिलेगा। श्री वि_लेश सेवा समिति ने समितियों का गठन किया है जो कि पांडाल, पेयजल, भोजन, यातायात, स्वास्थ्य, प्रचार से लेकर प्रशासनिक समन्वय तक व्यवस्थाएं संभालेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें